इंदौर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शनिवार को इंदौर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्नीफर डाॅग और एचएचएमडी आदि उपकरणों की मदद से यात्रियों के सामान के साथ ही स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़े सामानों की जांच की। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बी.बी.डी.एस की टीम भी लगातार शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बी.डी.डी एस की टीम ने रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्नीफर डाॅग और एचएचएमडी आदि उपकरणों की मदद से यात्रियों के सामान के साथ संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की।

Exit mobile version