खातीवाला टैंक स्थित सूने फ्लेट को निशाना बनाते हुए चोरो ने नगदी व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खातीवाला टैंक स्थित सूने फ्लेट पर शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार उज्जैन गया हुआ था। चोर फ्लेट से एक लाख रूपए से अधिक की नगदी व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

घटला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। दरसअल खातीवाला टैक में रहने वाले जुजुर सिंगापुरवाला के सूने मकान में चोरों ने संेध मारी। घर के दरवाजे का नकुचा तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी में रखे 1 लाख 40 हजार रूपए सहित सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय फरीयादी जुजुर सिंगापुरवाला अपने परिवार के साथ उज्जेन गए हुए थे। घर को सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मिले है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version