इंदौर क्राइम ब्रांच ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में फर्जी मार्कशीट वह कंप्यूटर व प्रिंटर बरामद किए गए हैं आरोपी अब तक कई लोगों को फर्जी मार्कशीट बना कर दे चुका था
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि तिलक नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पैसे लेकर फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने का काम करता है जिस के संबंध में थाना तिलक नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमें मुख्य आरोपी सतीश गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जो लंबे समय से फरार चल रहा था देर रात मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सतीश गोस्वामी को पकड़ा गया वही उसके घर की तलाशी लेने पर सात मॉनिटर 6 सीपीयू 14 फर्जी मार्कशीट व 50 से अधिक मार्कशीट के कोरे कागज वह एक रजिस्टर पुलिस ने बरामद किया है आरोपी के पास से जो रजिस्टर बरामद हुआ है जिसमें 500 से अधिक नामों का उल्लेख है जिसमें वह लोगों को फर्जी मार्कशीट बनाकर दे चुका है पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अब तक 5 वर्षों से अधिक से इस तरह का कार्य कर रहा है जिसमें वह 10वीं 12वीं व ग्रेजुएशन की फर्जी मार्कशीट बनाने का कार्य कर रहा था वह कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ओं की भी मार्कशीट वह बनाकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था इस फर्जी काम से डेढ़ करोड रुपए से अधिक की आय कर चुका है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
