इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा संचालित कर रहा था आरोपी के पास से नगद रुपए सहित लाखों की सट्टा पर्ची बरामद हुई है।
दरअसल राजन नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच को लगातार ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचनाएं मिल रही थी जिसके तहत थाना व क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजन नगर थाना क्षेत्र के आवासा स्थित टाउनशिप में दबिश दी गई जिसमें मौके से मनीष कुमार चेलानी को गिरफ्तार किया गया वही रूम की तलाशी लेने पर एक लैपटॉप 3 मोबाइल ₹7000 नगद लाखों रुपए की सट्टा पर्ची पुलिस ने बरामद की आरोपी मनीष चेलानी ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई से संचालित उल्हासनगर के व्यापारी के साथ काम करता है वह ऑनलाइन सट्टा संचालित करता है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
