इंदौर शहर में मोहर्रम सहित अन्य आगामी त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मने, इसको लेकर पूर्वी क्षेत्र में पुलिस के आलाअधिकारी लगातार दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में गुरूवार को इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया ने राजबाड़ा सहित अन्य प्रमुख चौराहों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार मोहर्रम को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। प्रत्येक थाने पर दो गाड़ियां दी गई है, जिसमे आठ आठ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को थाने पर रूकने के निर्देश दिए गए है, ताकि इमरजेंसी होने पर तत्काल फोर्स मौके पर पहंुच सके। इसके साथ ही असामाजिक तत्व व सौशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है।
