अहिल्या देवी की पुण्यतिथि के मौके पर मंत्री उषा ठाकुर द्वारा पिंक आई बस का लोकार्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजमाता अहिल्या देवी की पुण्यतिथि के मौके पर इंदौर नगर निगम और स्मार्ट सिटी  ने महिलाओं के लिए पिंक आई बस का लोकार्पण किया ,इस बस में ख़ास बात यह है की इन बसों का स्टेयरिंग भी अब महिलाओ के ही हाँथ में रहेगा।महिलाओं द्वारा संचालित आई बस का लोकार्पण प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया ।इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने महिला बस चालक से चर्चा कर उनका अनुभव भी जाना।

प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया। यह दोनों बसें निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे के बीच संचालित की जाएगी।इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर महिलाएं ही तैनात की गई हैं।जबकि बस में केवल महिला यात्री ही सफर कर सकेंगे  शुभारम्भ के बाद मंत्री उषा ठाकुर ने बसों की ड्राईवर और क्लीनर का दुपट्टा पहनकर सम्मान किया और मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि नगर निगम ने अहिल्या देवी की पुण्यतिथि पर सकारात्मक कार्य किया है। इसके लिए निगम बधाई का पात्र है।

वहीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि नगर निगम की दो महिला ड्राइवरों ने अपनी और से प्रयास करते हुए बसें चलाने की पहल की है जिसके बाद चार महीने की ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस बनवाने में भी निगम ने उनकी मदद की और आज दोनों महिलाओं को आई बस की जवाबदारी सौंपी गई है।

Exit mobile version