अलग अलग थाना क्षेत्रो में दो युवको ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में अलग अलग थाना क्षेत्रो में दो युवको ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है फिलहाल अभी तक कोई कारण सामने नही आया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शूरु कर दी है।

इंदौर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।ताजा मामले में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है पहला मामला आजाद नगर थाना छेत्र के मूसाखेड़ी का है जहाँ 28 वर्षीय सचिन ने अपने घर मे फाँसी लगा ली परिजन उसे फंदे से उतरकर अस्पताल के गए जहाँ डाक्टरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक सचिन ड्राइवरी का काम करता था और रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोया था और सुबह परिजनों को फांसी के फंदे ओर लटका मिला फिलहाल मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है पुलिस में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही दूसरा मामल लसूड़िया थाना छेत्र की गुलाब बाग कालोनी में सामने आया है जहाँ 35 वर्षीय जितेंद्र पाटीदार ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लो जितेंद्र लस्सन प्याज़ का व्यापारी था बताया जा रहा है कि विवाद के चलते मृतक की पत्नी पिछले डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही थी सम्भवतः इसे डिप्रेशन में आकर जितेंद्र ने आत्महत्या की होगी फिलहाल पूरे मामले लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version