इंदौर में हुए अर्जुन ठाकुर गोली कांड के बाद अब पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है जिसके चलते पुलिस ने ऐसे अपराधिक तत्वों की खोजबीन शुरू कर दी है जो लगातार अपराध घटित कर रहे हैं वही गुंडा अभियान भी प्रारंभ कर दिया है यह प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगे
अर्जुन ठाकुर गोली कांड के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है जिसके चलते पुलिस लगातार शराब के हाथों पर दबिश देकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ कर रही है वही उन गुंडा तत्वों पर भी कार्रवाई कर रही है जो जेल से छूट गए हैं वह लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं अब तक पुलिस द्वारा 5 एनएसए के प्रकरण गुंडों के खिलाफ किए हैं वहीं सैकड़ों गुंडों को अब तक हवालात भी पहुंचाया जा चुका है वही 10 से अधिक जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है वही अर्जुन ठाकुर गोलीकांड विवाद के बाद पुलिस ने इंदौर शहर में ऐसे तमाम आहतों पर भी सर्चिंग शुरू कर दी है अहाता संचालक पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है कि यह किसके संरक्षण में आहाता संचालित कर रहे हैं उनके भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं पकड़ाए गए गुंडों का गुंडा जुलूस भी क्षेत्रों में निकाला जा रहा है ताकि क्षेत्र की जनता भयमुक्त होकर रह सके।
