कोरोना को जड़ मूल से खत्म करने के लिए शिवराज सरकार ने कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान की शुरुआत सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर की हैं। इसी क्रम में इंदौर शहर के निरीक्षण के बाद सांसद शंकर लालवानी ग्रामीण इलाके की विधानसभा देपालपुर में पूर्व विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल के नेतृत्व में देपालपुर पहुंचकर उन्होंने तहसील कार्यालय स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां सांसद लालवानी व पूर्व विधायक मनोज पटेल ने ड्यूटी पर तैनात पैरामेडिकल स्टाफ, नगर परिषद के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही वैक्सीनेशन में होने वाली समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर तुरंत समस्या का निराकरण करवाया गया। इस दौरान नगर परिषद के सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों की जानकारी सांसद शंकर लालवानी व पूर्व विधायक मनोज पटेल को दी।
