भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विश्व योग दिवस के मौके पर इंदौर में योग किया। कस्तूरी सभा गृह में विजयवर्गीय ने भाजपा नेता और क्षेत्रिय रहवासियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया वहीं,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है। मोदी जी के आह्वाहन पर 170 देश योग का लाभ ले रहे तो वहीं,आज से देश के 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी।
मध्यप्रदेस में भी महावैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता की तरह टीकारकरण में भी इंदौर में इतिहास रचेगा। हालाकि,इस मौके पर विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के विवादित ट्वीट पर कहा कि सिंघवी छुटभैया नेता है। ऐसे बयानों से फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन कुछ विषयों पर राजनीति करना संकुचित मानसीकता को दर्शाता है। मनु सिंघवी ने ट्विट कर कहा था कि ऊ के उच्चारण से ना तो योग शक्तिशाली हो जाएगा और ना ही अल्लाह कहने से योग की शक्ती कम होगी। कैलाश विजयवर्गीय ने योग करने के अलावा वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा भी लिया
