Indore Kailash Vijayvargiya: 1700 रेमडेसिवीर इंजेक्शन भेजे : 700 फ्री बटेंगे …

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोकल इंदौर १९ अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने  इंदौर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए इंदौर को1700 इंजेक्शन उपलब्ध कराए है ,.  कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कार्यह जानकारी दी है उन्होंने कहाकि मैंने अपने दवा उद्योग से जुड़े मित्रों के द्वारा 1700 इंजेक्शन इंदौर के लिए रवाना करवाए हैं। ये इंजेक्शन कलेक्टर श्री मनीष सिंह तक पहुँचाए जाएँगे। वहां से जरूरतमंदों को मिलेंगे।…

इसी के साथ दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि ये इंजेक्शन इंदौर पहुँच गए  और तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहाकि  कि इंदौर भेजे जा रहे 1700 रेमडेसिवीर इंजेक्शन में से 700 इंजेक्शन मेरे स्वर्गीय मामा श्री श्यामसुंदर विजयवर्गीयजी (सम्राट मसाले वाले) के सुपुत्र श्री राजेश विजयवर्गीयजी द्वारा ग़रीबों के लिए नि:शुल्क प्रदान किए जाएँगे।…

Exit mobile version