इंदोर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जीवन रक्षक दवाई रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी जारी है जहा देर रात कनाड़िया थाना पुलिस ने रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया है वही आरोपी से पुलिस ने दो रेमडिसिवर इंजेक्शन बरामद किए है आरोपी 26 हजार रुपये में प्रति रेमडिसिवर इंजेक्शन बेचने की फिराक में घूम रहा था पुलिस के अनुसार आरोपी निजी अस्पताल का कर्मचारी है
इंदोर में रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी रुकने का नाम नही ले रही है वही इन्दौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के संपत पेट्रोल पंप हाइवे के पास से रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी पंजाब राव को पुलिस ने हिरासत में लिया है आरोपी पंजाब राव के पास से दो रेमडीशिविर इंजेक्शन पुलिस ने जप्त किये है वह रेमडिसिवर के दो इंजेक्शन जरूरतमंद के परिजन को 26 हजार रुपए प्रति रेडमिशिविर इन्जेक्शन के हिसाब से 52 हजार रुपये में बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी पंजाब राव निजी अस्पताल का कर्मचारी बताया जा रहा है आरोपी इससे पहले भी रेमडिसिवर का एक इंजेक्शन जरूरतमंद को अधिक दाम पर बेच चुका है और आज भी वह दो इंजेक्शन बेचने की फिराक में था इससे पहले ही कनाड़िया पुलिस ने उसे धर दबोचा फिलहाल कनाड़िया पुलिस आरोपी से मामले में सख्ती से पूछताछ कर रही है गौरतलब है कि इंदोर में रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी की खबरे लगातार निकलकर सामने आ रही है पिछले तीन दिनों से लगातार रेमडिसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियो को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है
