इंदौर मे कोरोना को बढ़ते देख एक बार फिर सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने ली महत्वपूर्ण बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बढ़ते कोरोना को लेकर प्रशासन एक बार फिर सजग हो गया है कल हुई क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में कोरोना से सबंधित गाइडलाइन एक बार फिर निर्धारित की गई है इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग सहित अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें कोरोना की रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई ।

इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रकरण एक बार फिर शहर में बढ़ रहे है जिसको लेकर अस्पतालों में कैपेसिटी आईसीयू बेड ,नॉर्मल बेड ऑक्सीजन बेड एचडी बेड की संख्या बढ़ाने की बात की है,,, जिसको लेकर सभी अस्पताल संचालकों को और डॉक्टरों की बैठक ली गई, साथ ही बैठक के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कोर टीम के सदस्य भी शामिल हुए,, इस दौरान सभी चर्चा की गई अगर कोरोना के मरीजों की संख्या ओर बढ़ती है तो किस तरह से रोकथाम किया जा सके।

मनीष सिंह, कलेक्टर इंदौर

Exit mobile version