रंगपंचमी पर गैर नहीं निकालने के निर्णय पर आयोजको ने जताई नाराजगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रंग पंचमी पर वर्षो से इंदौर शहर मे गैर की परम्परा चल थी । यह परम्परा 73 वर्षों तक निरंतर चलती रही। लेकिन 74 वे वर्ष में कोरोना ने दस्तक मध्यप्रदेश में दे दी थी जिसके चलते हैं आखरी वक्त पर गैर के आयोजन को निरस्त किया गया था।जिसके कारण गैर आयोजकों का काफी नुकसान हुआ था। इस वर्ष भी गैर का आयोजन निरस्त कर दिया गया हे गैर आयोजको का कहना की पिछले वर्ष भी 2 दिन पहले ही अंतिम समय में गैर का आयोजन को निरस्त कर दिया गया था जिसके कारण पिछली बार हमारा बहुत नुकसान हुआ था। और इस बार एक महीने पहले ही गैर का आयोजन निरस्त करने के आदेश दे दिए। आयोजकों का कहना है कि पिछली बार गेर निरस्त करने के बावजूद भी लोग रंग रंग पंचमी मनाने राजवाड़ा क्षेत्र पर पहुंचे थे और अच्छी खासी भीड़ राजवाड़ा क्षेत्र पर देखी गई थी साथ ही कहा कि गैर आयोजकों को आयोजन करने से रोका गया था लेकिन लोगों को प्रशासन नहीं रोक पाया था क्या इस बार भी हमें निकालने से मना कर दिया गया है अगर हम इस बार निकालते तो यह हमारा 75 वर्ष रहता लेकिन प्रशासन ने 1 महीने पहले ही आयोजन करने से मना कर दिया है स्थिति बहुत विकराल है तो आयोजन का निरस्त होना स्वाभाविक है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है तो आयोजकों को आयोजन करने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए और इस निर्णय पर एक बार फिर विचार करना चाहिए

-शेखर गिरी, टोरी कार्नर गैर आयोजक

Exit mobile version