एमजी रोड पुलिस ने 6 महीने पहले हुई लाखो रुपये की चोरी में फरार एक आरोपी को सवा दो लाख रुपये नगदी के साथ पकड़ा है । अब पुलिस को फरार एक आखरी आरोपी की तलाश है ।
घटना 24 मार्च की है । जब एक व्यापारी को बातों में उलझकर आरोपियो ने उसके लाखों रुपये चोरी कर लिए थे । तब पुलिस ने मामले में चार आरोपियो को हिरासत में लिया था । जबकि गोलू उर्फ शुभम फरार था । जो 10 लाख से अधिक रुपये लेकर भाग गया था । आरोपी गोलू उर्फ शुभम पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था । इसे पुलिस ने पकड़ा है जिसके पास से करीब सवा दो लाख रुपये मिले है
