कोतवाली पुलिस औऱ क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार हरियाणा से इंदौर की जा रही थी शराब की तस्करी लाखों रुपए मूल्य की बताई जा रही है अंग्रेजी शराब फिलहाल पुलिस आरोपियो से पूछताछ में जुटी है पुलिस को आरोपी से और भी शराब मिलने की उम्मीद है
कोतवाली पुलिस ओर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की लाल रंग की एक बलेनो कार से अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है । सूचना पर घेराबंदी कर कार को पकड़ा जिसमे तीन युवक सवार थे । पुलिस ने सुखचिंदर , सुरेश शर्मा और अतुल तिवारी हिरासत में लिया । पुलिस को कार से 5 पेटी महंगी विदेशी शराब की मिली है जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
