45 साल की महिला 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी , 47 लाख और जेवर लेकर भागे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना छेत्र की हाजी कालोनी से संभ्रांत परिवार की 45 वर्षीय महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया। जब जानकारी जुटाई तो पता चला महिला अपने से 13 साल छोटे 32 वर्षीय रिक्शा चालक प्रेमी के साथ फरार हुई है। वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई।परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावरा, रतलाम और उज्जैन में छापे मार रही है।दोनों के पकडे जाने के बाद पल;इस मामले का खुलासा करेगी।

45 साल की शादीशुदा महिला अपने ३२ साल के प्रेमी के साथ हुई फरार…….घर से 47 लाख रूपए और जेवर से भरा बेग भी ले गई साथ…..जी हां  इंदौर के हाजी कालोनी खजराना से एक संभ्रांत परिवार की महिला के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया हे महिला अपने घर से करीब आठ दिन पूर्व लापता हुई है।  खजरना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष धनाढ्य वर्ग का है और करोड़ों की जमीन के मालिक है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी बगैर बताए घर से लापता हो गई। मोबाइल बंद मिला तो शक गहराया और उसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ गायब है। टीआइ के मुताबिक, लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। फिलहाल दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।

Exit mobile version