बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा एयरलाइंस की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री को सांस लेने में थी तकलीफ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद देवी अहिल्या बाई विमानतल पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जहां मेडिकल सुविधाओं के साथ यात्री को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई मृतक मनोज अग्रवाल दिल्ली रहने वाले बताए जा रहे हैं पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है

दरअसल बैंगलोर से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी सांस लेने में दिक्कत आने के बाद तत्काल देवी अहिल्या बाई विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई मेडिकल सुविधाओं के साथ तत्काल यात्री को नजदीकी हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान यात्री ने दम तोड़ दिया घटना के बाद इसकी जानकारी संबंधित थाना एरोड्रम को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है मृतक की पहचान दिल्ली निवासी मनीष अग्रवाल के रूप में हुई है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी फिलहाल दिल्ली में मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है संभवत हार्ट अटैक आने से मृत्यु होना बताया जा रहा है।

Exit mobile version