2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी ने शक के चलते अपने दोस्त को मौत के घाट उतारा था

घटना 2 दिन पूर्व की है जहां देर रात पुलिस को सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के ही गौतमपुरा मोहल्ले में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था जिसकी शिनाख्त राजू धनगर निवासी कबूतरखाना के रूप में हुई प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या का मामला लग रहा था जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की गई घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मृतक के साथ एक युवक जाते दिखा जिसकी पहचान कराई गई जिसमें युवक की पहचान पवन पिता दगडू के रूप में हुई युवक को थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें उसने युवक की हत्या करना स्वीकार किया आरोपी पवन ने पुलिस को बताया कि मृतक आकाश की हत्या उसने सर में फंसी मारकर की थी आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक आकाश उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था जिसके चलते इन दोनों की आपसी रंजिश हो गई थी उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version