रावजी बाजार पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा 

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में बढ़ते अपराधो की रोकथाम के लिए चौराहों से लेकर गली-गली तक में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस सख्ती दिखा रही है । इसी के चलते रावजी बाजार पुलिस ने एक पिस्टल सहित आरोपी को हिरासत में लिया । पुलिस के हत्थे आया बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा था । वीओ- रावजी बाजार पुलिस ने मोती तबेला क्षेत्र से अमीन पिता नाजिर नाम के बदमाश को पिस्टल के साथ पकड़ा । पकड़ाया आरोपी आजाद नगर क्षेत्र का रहने वाला है । यह पुलिस को देख भाग रहा था । जब अमीन को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल मिली है । बताया जा रहा है कि अमीन का मोती तबेला क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार से विवाद हुआ था उसी का बदला लेने ये आया था ।

Exit mobile version