15 सालों से दे रहा पुलिस को चकमा लंबे समय से फरार आरोपी पकड़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया पुलिस ने 15 सालों से फरार एक आरोपी को पकड़ा है ।आरोपी लेनदेन के मामले में पिछले 15 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था । जिसे कनाड़िया पुलिस ने पकड़ने में सफलता मिली है ।
 

कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 सालों से फरार चल रहे जयदीप पिता मांगीलाल निवासी सर्वसंपन्न नगर को पकड़ा है । आरोपी लेनदेन के मामले में न्यायालय से वर्ष 2006 से फरार चल रहा था जिसका न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । जिसके बाद पुलिस ने सालो से फरार आरोपी को पकड़ा ।

पुलिस आरोपी से पूछताछ से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहा से उसे जेल भेजा गया है ।

Exit mobile version