लगातार चल रहे जुआ और सट्टे की कार्रवाई के चलते पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर ताश पत्ती मैं हार जीत कर रहे हैं 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर हजारो नगद ओर ताश पत्ती की गड्डी जप्त की है । सभी छावनी स्थित एक चाय की दुकान में जुआ खेल रहे थे ।
मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के छावनी का है । जहां पर अनिल टी स्टाल नाम से चाय की दुकान पर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे है । पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हजारो रुपये नगदी वह जुआ खेलने में उपयुक्त ताश की गड्डी जप्त की है । वही दुकान संचालक दीपक फरार है जिसकी तलाश जारी है ।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों की पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया है
