13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी महिला प्रेमी को छोड़ लौटी घर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ घर से 47 लाख रुपए लेकर भागी महिला देर रात घर वापस लौट आई है। महिला ने थाने आकर अपना स्टेटमेंट पुलिस को दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। फिलहाल पुलिस ने अब तक मामले में 34 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। हालांकि महिला का प्रेमी अब भी फरार है।

खजराना सीएसपी जयंत राठौर के मुताबिक खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी 13 अक्टूबर को 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से 47 लाख रुपये लेकर भाग गई थी। आरोपी ने इंदौर में ही 34 लाख रुपए अपने दो दोस्तों को दे दिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ऑटो चालक के 2 साथी रितेश ठाकुर और फुरकान से रुपए बरामद कर लिए हैं। वहीं पुलिस ने महिला और ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कार्रवाई की, लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं आए, फिलहाल देर रात महिला खजराना थाना पहुंची जहां उसने कई घंटों तक अपने बयान दर्ज करवाए, जिसमें उसने बताया कि प्रेमी के झांसे में आकर घर से 47 लाख रुपए लेकर चली गई थी, लेकिन अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। फिलहाल महिला अभी अजमेर गई हुई है जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version