11 बजे के बाद शहर मे आयोजन पर रोक नाइट कर्फ्यू को लेकर इंदौर कलेक्टर का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होने के बाद इंदौर कलेक्टर ने साफ कहा है कि नए साल के सभी उत्सव भी रात 11 बजे बाद आयोजित नहीं किए जा सकेंगे रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होने के बाद अब 11 बजे तक ही सभी आवश्यक गतिविधियां संचालित हो सकेंगे और 11:00 बजे से शहर में कर्फ्यू लागू हो जाएगा

इंदौर में देर रात तक चलने वाले नए साल के सेलिब्रेशन पर रोक रहेगी न्यू ईयर सेलिब्रेशन रात 11 बजे तक ही आयोजित किए जा सकेंगे जिसमें भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया है कि इंदौर में रात 12 बजे तक होने वाली पार्टियां और सभी प्रकार के उत्सव प्रतिबंधित हैं रात 11 बजे बाद शहर में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी नहीं मनाया जा सकेगा कोरोना को लेकर लगाए गए नाइट कर्फ्यू का पालन भी सख्ती से कराया जाएगा इंदौर कलेक्टर ने साफ किया कि कोरोना को लेकर लगातार प्रशासन तैयारी में है कोरोना के मामले ना बने इसके लिए प्रशासन सख्त है कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ना हो इसके लिए रात 11 बजे बाद भी सभी प्रकार के आयोजनों और जश्न पर रोक रहेगी

Exit mobile version