चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में गवाह को मिली जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बयान पलटने का धमकी देने का मामला सामने आया है। 2017 में एक हत्या के मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा फरियादी को धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जमानत निरस्त करने के साथ अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

दरसअल 4 साल पहले चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई, हत्या के मामले में आरोपी की मां गवाह को धमकाने पहुंच गई। मामला 2017 में घटित हुआ है, जहां गैस के गोडाउन में काम करने वाले चौकीदार की हत्या हुई थी जिसमें आरोपी शशि शर्मा, उसके बेटे सहित दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जो हाई कोर्ट से जमानत पर छूटे हैं, इसमें मुख्य गवाह प्रकाश को जेल से छूटने के बाद शशि शर्मा लगातार दबाव बना रही है, कि वह अपने बयान से पलट जाएं। नहीं तो नहीं तो उसे भी जान से हाथ धोना पड़ेगा.. फिलहाल मामले की शिकायत प्रकाश ने चंदननगर पुलिस से कर दी है।

इधर फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों की जमानत खारिज करवाने के लिए भी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।

Exit mobile version