10 साल की बच्ची से सफाईकर्मी ने कई बार किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
10 साल की बच्ची से  सफाईकर्मी ने कई बार किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। मामला तब सामने आया, जब NGO ने बच्ची से मुलाकात की। उसके परिवार के बारे में बात की। मांगकर खाने को लेकर भी सवाल किए। तब बच्ची ने अपने साथ हो रहे गलत काम की जानकारी दी।

दरसअल पूरा मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है। जहा नवलखा कॉम्प्लेक्स में साफ-सफाई का काम करने वाले सोनू पुत्र छजन करोसिया ने एक 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने मांगकर खाने वालों को शासन द्वारा जगह देकर रखने की बात कही थी। इसी के चलते NGO के पदाधिकारियों ने नवलखा इलाके में बच्ची और उसके साथ अन्य बच्चों की काउंसलिंग की। बच्ची ने रेप की बात कही। बताया कि खाना खिलाने का कहकर आरोपी उसे साथ ले जाता था और दुष्कर्म करता था।फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

Exit mobile version