प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर द्वारा क्रांति सर्वेक्षण पुस्तिका का विमोचन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मालवा प्रांत की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा मालवा प्रांत की महिलाओं की स्थिति पर किए अध्ययन और सर्वेक्षण के निष्कर्ष को लेकर क्रांति सर्वेक्षण पुस्तिका का विमोचन प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा किया गया

इंदौर में प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा क्रांति सर्वेक्षण पुस्तिका का विमोचन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दृष्टि अध्ययन प्रबोधन केंद्र पुणे की सचिव डॉक्टर अंजली देशपांडे भी मौजूद रहे इस दौरान डॉ अंजलि देशपांडे ने कहा कि देश भर में 17 हज़ार से अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया महिलाओं से तीन विषयों पर प्रश्न पूछे गए जो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित थे देशभर के 5 क्षेत्रों एवं सभी प्रांतों में सर्वेक्षण किया गया जिसमें विभिन्न संगठनों की महिला समन्वय टोलियां थी सर्वेक्षण से यह पता चला कि पिछली जनगणना की तुलना में महिलाओं की शिक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है स्वास्थ्य विषय में पूर्व में महिलाओं में एनीमिया अधिक मात्रा में था लेकिन वर्तमान में अर्थराइटिस सबसे अधिक प्रतिशत में हैं

Exit mobile version