यह हमारे इंदौर के लिए बहुत ही गौरव की बात है की इंदौर की संस्था “दानपात्र” को “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड” (स्विट्ज़रलैंड) द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए सर्टिफिकेट ऑफ़ कमिटमेंट से सम्मानित किया गया है। “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड” के नेशनल सेक्रेटरी संजय पंजवानी जी द्वारा “दानपात्र” टीम को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया गया , इस मौके पर “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड” के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे , टीम के सदस्यों ने कहां इस सफलता का श्रेय सभी इंदौरवासियों को जाता है जिन्होंने हमेशा “दानपात्र” को सपोर्ट किया एवं अपने विश्वास के साथ “दानपात्र” द्वारा किये जाने वाले हर मिशन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। इस विश्वास एवं सहयोग की वजह से ही “दानपात्र” के माध्यम से आज लाखों बेसहारा परिवारों तक मदद पहुँच पा रही है आज लाखों लोगों की दुआएं “दानपात्र” के साथ है जिसकी वजह से आज “दानपात्र” इस मुकाम पर है
“दानपात्र” एक ऑनलाइन निःशुल्क प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने ,किताबें ,जूते ,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है जिससे अब तक सेवा कार्य कर 11.5 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है एवं लगभग 1 लाख से ज्यादा इंदौरवासी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके है इस प्लेटफॉर्म से 7 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए है जो अपना समय देकर सहयोग करते है “दानपात्र” के माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे सिर्फ एक फ़ोन कॉल पर या “दानपात्र” ऐप में रिक्वेस्ट डालने पर सामान डोनेट कर सकता है “दानपात्र” टीम के सदस्यों द्वारा रिक्वेस्ट मिलने पर घर जाकर वह सामान कलेक्ट किया जाता है और फिर उसे फ़िल्टर कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है साथ ही उसका फोटो, वीडियो “दानपात्र” के सोशल मीडिया पेजेस पर जाकर अपलोड कर दिया जाता है जिससे जिसने भी सामान डोनेट किया है वह देख सकें की उसका दिया सामान किस जरूरतमंद परिवार तक पहुंचा है | संस्था के सदस्यों द्वारा कोरोनाकाल में भी बिना रुके सतत कार्य कर लगभग 50 हजार से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट एवं अन्य जरुरत का सामान पहुंचाकर उनकी मदद की गयी | हाल ही में दिवाली के उपलक्ष्य में संस्था “दानपात्र” द्वारा 1 ही दिन में इंदौर एवम इंदौर के बाहर के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक कपड़े ,राशन ,खिलौने ,किताबें ,जूते एवं घर का अन्य सामान पहुंचाकर लगभग 2.51 लाख जरूरतमंद परिवारों की मदद की गयी जिसके लिए “दानपात्र” का नाम एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है इससे पहले भी संस्था के हजारों वालंटियर्स द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 1 ही दिन में 1.51 लाख जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई गई थी “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड” द्वारा संस्था “दानपात्र” को सामाजिक कार्यों के लिए सर्टिफिकेट ऑफ़ कमिटमेंट से सम्मानित किया गया है।
आप भी अपने उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को डोनेट करके या फिर वालंटियर बनकर “दानपात्र” से जुड़ सकते है आप “दानपात्र” के हेल्पलाइन नंबर 6263362660 ,7828383066 पर संपर्क कर सकते है
