हीरानगर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपीयो को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच व हीरानगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपीयो को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल व 03 कारतूस तथा 01 दोपहिया वाहन जब्त किया है।

इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालो पर शिकंजा कस रही है वही इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना हीरानगर क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर कुछ लोग अवैध हथियार लेकर घूम रहे है, जिस पर क्राइम द्वारा हीरा नगर पुलिस को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया वही हीरानगर थाना प्रभारी द्वारा तुरंत एक टीम गठित करते हुए करते हुए मुखबिर के बताए स्थानों से तीन संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम आवेश खान , हनीफ बेग व अजहर बेग को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर तीनों आरोपीयो के पास से 03 अवैध पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस व 01 दोपहिया वाहन जब्त किए कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध हीरानगर पुलिस ने 25,27आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों से अवैध हथियार की खरीदी बिक्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमें गैंग के अन्य अवैध हथियार तस्करों के खुलासे होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है।

Exit mobile version