हिंदू जागरण मंच के लोगो ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रबंधक नियुक्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर गुरुवार दोपहर को हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत विभाग के लोगों ने वक्त संपत्ति व दरगाह की भूमि की सुरक्षा व वक्त संपति दरगाह ओवर पंजीकृत मस्जिदों मदरसों के प्रबंधन के लिए शासन द्वारा प्रबंधक नियुक्त किए जाने को लेकर ज्ञापन दिया।

मालवा प्रांत के धीरज यादव ने बताया कि हिंदू जागरण मंच ने इंदौर जिलाधीश से मांग की है कि मंदिरों की तरह वक्फ संपत्ति दरगाह और मस्जिदों पर भी शासन प्रबंधक नियुक्त करें, ताकि वक्फ संपत्तियों की निगरानी सुरक्षा की दृष्टि से हो सके। हिंदू जागरण मंच के नेता ने कबूतर खाना कस्बा इंदौर की वक्फ संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि यहां अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है जिले की वक्फ संपत्तियों पर अवैध कालोनियों भवनों का निर्माण होना पाया गया है तथा वक्फ संपत्तियों की अफरा-तफरी होनी पाई गई है। भविष्य में ऐसा ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिस प्रकार हिंदू समाज के प्रमुख मंदिरों की आय पर जिलाधीश महोदय का नियंत्रण एवं प्रबंधन होता है उसी प्रकार वक्फ संपत्तियों एवं दरगाह का नियंत्रण व प्रबंधन जिलाधीश के पास हो व उनसे प्राप्त आईबी शहर के विकास में खर्च हो। हिंदू जागरण मंच के नेताओं के मुताबिक यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी समय में चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेंगे।

हिंदू जागरण मंच के लोग पहुंचे कलेक्टर कार्यालय,दिया ज्ञापन

हाथों में भगवा ध्वज लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

- Advertisement -

मस्जिद दरगाह व वक्फ बोर्ड पर शासन से की प्रबंधक नियुक्त करने की मांग

मांग नहीं मानने पर दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

Exit mobile version