महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप,वाशिम के एक छात्रावास के 229 छात्र संक्रमित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। दिन-ब-दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। इस बीच, वाशिम जिले में बुधवार को 318 नए मरीज मिले हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 229 छात्र हैं।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के छात्रावास में 229 छात्र और तीन कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र यहां छात्रावास में रहकर ही पढ़ाई करते हैं। इस छात्रावास के 229 छात्रों और तीन स्टॉफ कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Exit mobile version