शहर को क्लीन एयर सिटी बनाने का अभियान सांवेर रोड स्थित पांच औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर को क्लीन एयर सिटी बनाने सम्बंधी अभियान की शुरुआत कर दी गई है… शुद्ध हवा के लिए युद्ध स्तर पर शुरू होने वाले अभियान का आगाज हो चुका है …शनिवार को नगर पालिका निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और विद्युत मंडल ने सांवेर रोड स्थित पांच औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यहां का विद्युत प्रदाय बंद कर दिया…इन औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था का अभाव पाया गया था ।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को सबसे शुद्ध आबोहवा वाला शहर बनाने संबंधी अभियान शुरू कर दिया गया है… शनिवार से इस अभियान की शुरुआत सख्ती के साथ की गई… नगर निगम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और विद्युत मंडल ने संयुक्त रूप से सांवेर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सख्ती दिखाई.. सभी विभागों के अधिकारियों ने सांवेर रोड स्थित पांच फैक्ट्री में विद्युत प्रदाय बंद कर दिए … इसके साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को यह साफ कर दिया गया है कि अब लकड़ी और कोयले चलित बायलर का उपयोग नहीं किया जाएगा.. बल्कि अब फैक्ट्री के संचालन के लिए सीएनजी का उपयोग तय किया गया है ..दरअसल पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसी सभ औद्योगिक इकाइयों की सूची नगर निगम को सौंपी थी ..जहां प्रदूषण के मानकों की अवहेलना की जा रही थी.. इसी आधार पर शनिवार से कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ ।

Exit mobile version