लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन दिनों शहर में हर दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं बीती रात भी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले चेन सिंह नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र के रुचि सोया के सामने बजरंग काकड़ में रहने वाले चेन सिंह नामक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ड्राइवरी का काम करता था। फिलहाल फांसी के कारण पुलिस को ज्ञात नहीं हो सकें है। वही रहवासियों का कहना है कि सुबह युवक की पत्नी ने जानकारी दी थी कि चेन सिंह ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version