बढ़ती वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने चोरो की तलाश में पुलिस की टीमों को लगा रखा था और आखिरकार पुलिस ने वाहनों की चोरी करने दो बदमाशों को पकड़ा हे जिनके पास से चोरी के 6 दो पहिया वाहन जब्त किये हे आरोपी बड़े ही शातिर थे और वाहनो को चोरी कर जल्द से जल्द उनको कम दामों में बेच देते थे फ़िलहाल में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हे
इंदौर की पलासिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरो को पकड़ने में सफलता मिली हे दोनों आरोपी शाहजापुर जिले के रहने वाले हे जो इंदौर में रहकर पहले अलग अलग क्षेत्रों में वाहनों को चोरी करने से पहले रेकी करते थे फिर दो पहिया वाहनों को चोरी कर अपने साथियो के जरिये चोरी के वाहनों को शाहजापुर जिले भेज देते थे वह से फिर इन चोरी के वाहनों को आगे बेच देते थे जब पुलिस ने इनको पकड़ा और चोरो की गाड़ियों के बारे में कड़ी पूछताछ की तो इन्होने चोरी करना कबूला आरोपियों के पास से चोरी की गई 6 दो पहिया वाहन जब्त हुए हे आरोपी चोरी की बुलेट को महंगे दामों में बेचते थे अब पुलिस इनके साथियो की तलाश कर रही हे
