एक फौजी जिसके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं होता है और हिंद की सेना पर हम सब को नाज है उस सेना में जब कोई अपना भी हो तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है
छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव की बेटी भारतीय सेना में भर्ती हुई और जब अपनी ट्रेनिंग पूरी करके पहली बार गांव आए तो गांव वालों ने उसे सिर आंखों पर बैठा लिया जिले के गड़ा गांव के दशरथ आदिवासी की बेटी सविता आदिवासी का भारतीय सेना मैं चयन हुआ है
टैक्सी चालक की बेटी फौजी
गड़ा के दशरथ आदिवासी की बेटी सविता आदिवासी का सिलेक्शन इंडियन आर्मी में हुआ और उसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए राजस्थान के अलवर जिला के मौजपुर बुलाया गया 8 महीने की ट्रेनिंग पूरी कर जैसे ही अपना गांव के पास गंज टावर पास पहुंची तो वहां का नजारा देखकर न सिर्फ दंग रह गई बल्कि उस खुशी का ठिकाना नहीं रहा
बेटी और पिता की आंखें हुई नम
बेटी सविता के पिता ने पैर छुए और बेटी ने अपने पिता को गले लगा लिया जहां दोनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे हैं यह नजारा सब को भाव विभोर कर दया और सब की आंखें नम हो गई
अभिनेता और राजनेता सा हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही गांव वालों को गांव की बिटिया सविता के आने की खबर लगी उनके परिवार वालों से लेकर पूरे गांव वाले तक अपना लाडली बिटिया को लेने गांव से 5 किमी दूर गंज टावर पेट्रोल पंप के पास तक पहुंच है इतना ही नहीं फौजी बिटिया जब गांव के प्रमुख मंदिर से दर्शन करती हुई ना घर पहुंची तो उसकी मां और गांव की महिलाओं ने उसका देवी स्वरूप तिलक लगाकर आरती उतारी माला पहनाकर सविता का पुरजोर स्वागत किया तो वहीं युवा बैंड बाजे डीजे के साथ गानों की धुन पर जमकर थिरके इस दौरान पूरा गांव मैं बाइक रैली भी निकाली गई
पहली बेटी सेना में
छोटे से गांव जिले की पहली बेटी के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद गांव वाले अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है तो वही फौजी बिटिया का राधे भी गांव वालों के स्नेह और स्वागत से गदगद हो गया
सांसद ने दी शुभकामनाएं
आदिवासी लड़की का चयन होने पर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमें बेटी पर गर्व है सविता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा पात्र बनेगी
