वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की जली हुई बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के शासकीय परिसर में वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स की जली हुई बॉडी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस मौके पर पहुंची है जहां पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है दरअसल शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की जली हुई बॉडी थाना क्षेत्र के शासकीय परिसर में पड़ी हुई है मौके पर पुलिस पहुंची कार्ड के आधार पर युवती वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी युवती की पहचान कर ली गई है फिलहाल तस्दीक की जा रही है कि यह हत्या है या फिर कोई और अन्य कारण है बॉडी पर चोट के निशान तो नहीं मिले हैं लेकिन जले होने के कारण पुलिस हर बिंदुओं से बारीकी से जांच कर रही है । पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है । शार्ट पीएम के बाद ही जानकारी सामने आ पाएगी फिलहाल आईडेंटिफिकेशन केस की गंभीरता को देखते हुए डिस्क्लोज नहीं की गई है।

Exit mobile version