पारिवारिक विवाद के कारण हुई हत्या मामले मे पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पत्नी से तलाक को लेकर ससुरा पक्ष लगातार निगम कर्मी पर दबाव बना रहा था परेशान आरोपी ने चाकू मार कर साडू को मौत के हवाले कर दिया वही सास पर हमला कर साली की हत्या की फिराक में घूम रहा था जहाँ पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल परदेशीपुरा थाना के सामने कल्याण मिल में हेमंत मोर्य नामक युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में पुलिस ने हत्याकांड के मामले में 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी दीपक पांडे ने बताया कि सास, साली, और साडू द्वारा आरोपी का उसकी पत्नी से तलाक कराया जा रहा था और आए दिन साडू उसे गालियां देता था परेशान और हताश होकर दीपक ने चाकू से गला रेतकर साडू हेमंत मोरे की हत्या कर मूसाखेड़ी पहुंचा जहां सांसों पर भी हमला किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई वही साली की हत्या के लिए आरोपी उसकी तलाश कर रहा था इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया आरोपी दीपक नगर निगम में ड्राइवर का काम करता है औऱ घटना की असल वजह पत्नी से तलाक करने के चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा

Exit mobile version