लाखो की कार चुटकियो पर चुराने वाली गेंग का सदस्य गिरफ्तार, शहर में अब तक कई लक्जरी कार हो चुकी चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में स्थित स्कीम नंबर 103 में रहने वाले भारत आहूजा की लक्जरी कार मंगलवार सुबह बदमाशों ने चोरी कर ली, चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि यह पहली वारदात नहीं थी ,बीते कुछ समय से शहर की पुलिस चार पहिया वाहन चुराने वाली गैंग से परेशान थी,बीते तीन माह में अलग अलग थाना इलाको से एक दर्जन के करीब वाहन चोरी हो चुके है, लेकिन पुलिस इन सभी का अब तक सुराग नहीं लगा सकी थी, राजेंद्र नगर इलाके में ही दस दिन के भीतर यह दुसरी वारदात थी 

मंगलवार सुबह फरियादी जब अपनी बेटी को स्कूल बस में छोड़ने के लिए घर से निकला था तो सुबह लगभग छह बजे उसके घर से कार गायब मिली, उसने इस बात की सूचना तत्काल राजेंद्र नगर थाना पुलिस को दी , घटना के तत्काल बाद हरकत में आई पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया और नजदीकी जिलों के कंट्रोल रूम के माध्यम से नाकाबंदी शुरू कर दी, साथ ही राजेंद्र नगर थाने की अलग अलग टीमें भी विभिन्न रूटों पर सर्चिंग के लिए रवाना हुईं, चोरी गई कार एक के बाद एक करके कुल दो टोल टेक्स क्रॉस कर चुकी थी, पुलिस के पास इसके सीसीटीव्ही मौजूद थे, बदमाश दो अलग अलग लक्जरी कार  में सवार थे, और तेज रफ्तार से से भाग रहे थे, बदमाशों के रूट की जानकारी तय होते ही मंदसौर पुलिस ने दलौदा के करीब कड़ी नाकाबंदी कर दी, सड़क पर पीछा करते पुलिस को देख बदमाश गाड़ी छोड़कर खेतो में भाग गया, हालांकि यहाँ भी पुलिस पीछा करती थी, और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  गिरफ्तार आरोपी श्रवण विश्नोई है ,जो की राजस्थान के झालौर जिले का रहने वाला है , आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह राजस्थान की गेंग है जो सिर्फ चार पहिया कार ही चुराती है गिरोह का सरगना गणपत है,और उसके साथी पप्पू,श्रवण,सोएल,और बंशी है , सभी राजस्थान के रहने वाले है , बदमाश पूर्व में भी कार चुराने के जुर्म में गुजरात में गिरफ्तार हो चुके है , गिरोह  में शामिल पप्पू चौथी पास है जो कि एक विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से तत्काल सरे सिक्युरिटी अलर्ट से डिफ्यूज कर देता है, और सेंट्रल एक्सेस अपने हाथ में ले लेता है ,और दूसरी गाड़ी में ही बैठकर वह गाड़ी का लोक ओपन करता और फिर उनका एक साथी गाड़ी स्टार्ट कर भाग जाता था बदमाश चोरी की कार को बॉर्डर पर तस्करी के काम में इस्तेमाल करते थे,उसके कुछ समय बाद गाड़ी को दूसरे राज्यों में औने पौने दाम में बेच दिया करते थे,  बहरहाल लम्बे समय से शहर में लक्जरी कार चोरी की वारदात अब थमने की आशंका है,अब तक क्रेटा , फॉर्च्यूनर जैसी लक्जरी कार चोरी हो चुकी है ,लेकिन सभी चोरी की वारदात में पुलिस के हाथ सीसीटीव्ही थे फिर भी पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग सकी, राजेंद्र नगर थाना इलाके के ही नेमा नगर में लगभग दस दिन पूर्व एक कार चोरी हुई थी, इसके बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीव्ही खंगाले थे, इसके बाद पुलिस के हाथ संभावित एक रूट तय हो गया था,कि किन किन रूट से बदमाश भाग सकते है , इसी कारण पुलिस की थोड़ी सक्रियता काम आ गई और महज तीन घंटे में ही चोरी हुई लक्जरी कार बरामद हो गई

Exit mobile version