इंदौर में आपराधिक वारदातो पर लगाम कसने के लिए पुलिस तमाम तरह के प्रयास कर रही है बावजूद इसके बुलंद हौंसलो के साथ बदमाशों द्वारा अपनी करतूतों को अंजाम दिया जा रहा है।
हाल ही में विजय नगर पुलिस ने 6 ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो वाहन चोरी के साथ ही लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। वही इलाके में उनकी दहशत बढ़ती ही जा रही थी ऐसे में पुलिस ने उन इलाकों में बदमाशों का जुलूस निकाला जिन इलाकों में उनकी तूती बोलती थी। पुलिस के आगे बेबस नजर आए बदमाशों द्वारा उठक बैठक लगाकर माफी मांगी गई।
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि बदमाशों को जुलूस नही निकाला गया बल्कि उन्हें तफ्तीश के लिए घटना स्थल पर ले जाया जा रहा था। तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियों को जहां उन्होंने वारदाते की थी उन घटना स्थलों पर ले जाया गया था। वही आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल और अन्य वस्तुएं चुराई गई थी इसी लिहाज से पुलिस ने मौका मुआयना किया था।
फिलहाल, पुलिस का खौंफ बनाये रखने और लोगो मे दहशत कम करने के लिहाज से पुलिस ने ये कदम उठाया था जिसे पुलिस सीधे मानने से इंकार कर रही है।
