रोजगार मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को मिल रहा है रोजगार : वित्त मंत्री श्री देवड़ा
वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में मंदसौर जिला स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ किया।
वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में मंदसौर जिला स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। आज यहाँ आयोजित मेले में कुल 20 कंपनियाँ बाहर से आई हैं, जो कि जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। जितने भी युवा बेरोजगारों को इस मेले के माध्यम से रोजगार मिलेगा, उनको शाम तक नियुक्ति-पत्र भी प्राप्त हो जाएगा।
मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 संकट के बाद प्रदेश में बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। युवाओं को स्व-रोजगार भी दिलाया जा रहा है। इससे युवा स्वयं तो सशक्त बन ही रहे हैं, साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। इसके लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाएँ भी शुरू कीं। इन योजनाओं के माध्यम से अब युवाओं को घर बैठे ही लोन प्राप्त हो रहा है तथा वे उद्योग स्थापित कर रहे हैं।
मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के समय में भी सरकार ने जनता के कार्यों में कोई कमी नहीं रखी। जिन गरीबों को अनाज प्राप्त नहीं हो रहा था, उन्हें अनाज उपलब्ध करवाया। लोगों का नि:शुल्क वैक्सीनेशन करवाया। इसके लिए अभियान भी चलाए। ऐसी कंपनियाँ, जो बाहर से आती हैं तथा प्रदेश में निर्माण कार्य करती हैं, वे कंपनियाँ स्थानीय लोगों को ही रोजगार प्रदान करें, बाहर से व्यक्ति न लाएं। कैबिनेट में भी इस बात को रखा जाएगा।
विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश में बाहर से आने वाली कंपनियाँ स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करें। बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार लगातार चिंतित है। विभिन्न योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं, जिनके द्वारा बेरोजगार युवाओं को ऋण प्राप्त हो रहे हैं, जिससे बेरोजगार युवा खुद का अपना व्यवसाय स्थापित करें। प्रदेश में लगातार नए-नए निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। प्रदेश में सड़कें बीओटी के माध्यम से बनवाई गई हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। इस तरह के प्रयास आगे भी लगातार किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शांतिलाल मालवीय, कलेक्टर श्री गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पांडे, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, युवा, बाहर से आई कंपनियों के कर्मचारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले