मोसम ने ली करवट सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू दिन व रात मे तापमान मे हल्की गिरावट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में मौसम के बदलने के साथ ही सर्दियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर है, जहाँ सुबह और रात में ठण्ड ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराना शुरू कर दिया है,

वही अभी तक ठण्ड का असर दोपहर में थोड़ा कमजोर पड़ रहा है, लेकिन मौसम जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ठण्ड के और भी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पुरे दिन के तापमान के काम होने की उम्मीद है, दरअसल, मानसून अब प्रदेश से पूरी तरह विदा हो चुका है और नवंबर के साथ ही तापमान में कमी भी लगातार दर्ज की जा रही है, वही शहर में हुई गुलाबी ठंड की दस्तक से आम लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है, बता दे कि अब उत्तर की तरफ से ठंडी हवा भी आना शुरू हो जायेगा, जिससे भी मौसम में ठंडक बढ़ने की उम्मीद है.. वही मौसम में आई इस ठंडक के साथ ही अले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है, अगर बारिश होती है, तो तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। वही मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक चल रहा है और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री चल रहा है, वही आने वाले सप्ताह में अगर बारिश नहीं होती है तो इसी तरह ठंड बनी रहेगी।

Exit mobile version