इंदौर की आपदा कमेटी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑनलाइन कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक का उचित दिशा निर्देश दिए गए बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने तीसरी लहर को रोकने के लिए एक बार फिर सभी का साथ सभी का सहयोग का आह्वान किया है…।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल से ऑनलाइन के माध्यम से शहर के समस्त अधिकारियों सहित कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा की गई कैबिनेट मंत्री का कहना था कि बैठक में डीआईजी कमिश्नर कलेक्टर निगम आयुक्त सहित तमाम अधिकारी सम्मिलित हुए जिसमें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विश्व में जो तीसरी कोरोना की लहर ने दस्तक दी है उसे पूरी तरह से हमारे प्रदेश सहित इंदौर भोपाल जिसे जिलों में रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं तीसरी लहर को रोकने के लिए जन आंदोलन चलाया जाए और सभी को जागरूकता फैलाकर इसे रोकने का पूरा प्रयास किया जाए ताकि स्त्री लहर को रोका जा सके प्रदेश की सरकार अपने वचन से कटिबद्ध है कि वह महामारी के दौर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने देगी इन्हीं सब विषयों पर बैठक में चर्चा की गई है
