मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर इंदौर के विधायक संजय शुक्ला ने की पत्रकारों से चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में उपचुनाव को लेकर इंदौर के विधायक संजय शुक्ला को चुनावी विधानसभा का प्रभार मिलने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है तो वही बीजेपी सरकार पर संजय शुक्ला द्वारा कटाक्ष करते हुए कहा बीजेपी के पास नेताओं की कमी है इसी कारण से वह कांग्रेसी नेताओं पर डोरे डाल रहे हैं

इंदौर के के कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला द्वारा बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी के पास नेताओं की कमी है इसी कारण से वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपनी और करने में लगी हुई है और जिस तरह से प्रदेश में बीजेपी द्वारा जोड़-तोड़ कर सरकार बनाई गई है आने वाले उपचुनाव में जनता जिन विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव आयोजित होने वाले हैं वहां पर जनता बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी और कांग्रेस का समर्थन करेगी इसी के लिए मुझे विधानसभाओं का प्रभार मिला है मैं वहां पर पुरजोर जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के लिए समर्थन मागूँगा

इसी के साथ पिछले दिनों महामारी के समय में आवश्यक दवाओं व हॉस्पिटल में बेड की कमी से प्रदेश में जिस तरह से भाई वाह स्थिति निर्मित हुई थी वह काफी निंदनीय है और इस स्थिति पूरे मामले में जनता बीजेपी को उपचुनाव में अपने मत के आधार पर निर्णय लेगी

Exit mobile version