इंदौर में भारी पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच दशहरे मैदान में हुए विजयदशमी के कार्यक्रम के दौरान चोर व बदमाशों द्वारा आधा दर्जन से अधिक शहरवासियों के मोबाइल व पर्स चोरी की घटना को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने सभी फरियादियों के कहे अनुसार आवेदन लेकर जांच शुरू की है
इंदौर के सबसे बड़े 111 फीट के रावण दहन कार्यक्रम में दशहरा मैदान पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग रावण दहन देखने पहुंचे थे रावण दहन के बाद जब लोगों ने अपने मोबाइल वा पर्स अपनी जेब में चेक कीये तो वह गायब थे इसको लेकर कार्यक्रम स्थल से सीधे थाने पहुंचे और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई और पुलिसकर्मियों ने भी फरियादी के कहे अनुसार आवेदन लेकर इतिश्री कर दी बता दे दशहरा मैदान पर रावण दहन को लेकर पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन इतने मोबाइल को ऊपर से चोरी होने के बावजूद भी एक भी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया और पूरी चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से कई चोर फरार हो गए
फिलहाल यह पहली दफा नहीं है कि चोरों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा के बीच सेंध लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है इससे पहले भी कई दफा जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं
