मंडी से ढाबे पर खाना खाने जा रहे 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंडी से ढाबे पर खाना खाने जा रहे 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा है।

शंकर नामक 18 वर्षीय युवक चोइथराम मंडी से तेजपुर गड़बड़ी की और ढाबे पर खाना खाने जा रहा था, गड़बड़ी पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने शंकर को टक्कर मार दी । दुर्घटना में शंकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शंकर टाइल्स लगाने का काम करता था, पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद उन्हें शंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी लगी थी।
थाना राजेन्द्र नगर के एएसआई कुंदनमल ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद उपचार के लिए भर्ती किया गया था लेकिन बचाया नही जा सका। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Exit mobile version