इंदौर के कनाडिया इलाके में बीती रात एक किराना कारोबारी और उसकी बहन को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया बदमाशों ने उनके पास रखे 1 लाख 30 हजार रु. छीने कर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है मिली जानकारी के अनुसार घटना कनाडिया शिवशक्ति नगर निवासी विजय कुमार अग्रवाल के साथ हुई फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका रोबोट चौराहे पर किराने का कारोबार है कल रात वह अपनी बहन के साथ दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थेउनके पास दिन भर की किराने की सिल्लक भी रखी थी। फरियादी के अनुसार 1 लाख 30 हजार रु. उनके पास थे बैग उनकी बहन के हाथ में था तभी बिचोली हप्सी एसबीआई बैंक के नजदीक बाइक सवार दो बदमाशों की ने उनकी बहन के हाथ से बैग छीना और फरार हो गए।…
