कोरोना काल में पारिवारिक विवाद कितने बड़े हैं। इसका अंदाजा इंदौर पुलिस जनसुनवाई से लगाया जा सकता है क्योंकि मंगलवार को जनसुनवाई में कुल 48 मामलों में शिकायत दर्ज की गई। वही उसमें भी अधिकांश पारिवरिक विवाद के मामले सामने आए है…
इंदौर में प्रति मंगलवार को होने वाली पुलिस कंट्रोल रूम पर जनसुनवाई में त्योहारों के चलते काफी कम संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा कुल 48 शिकायतों को लेकर फरियादियों से आवेदन लिए गए हैं, जिनमें अधिकांश मामले पारिवारिक विवाद के दर्ज किए गए हैं।
