भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बुजुर्ग पोस्ट ऑफिस से रिटायर कर्मचारी थे फिलहाल इनकी मौत कैसे हुई है इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड पोस्ट ऑफिस कर्मचारी शालिग्राम चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हालांकि उनके बेटे के मुताबिक उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था इसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहती थी वह कल शाम तक ठीक थे जिन्हें अचानक उल्टी होने लगी उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन्होंने जहरीली वस्तु खाई है या नहीं यह स्पष्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

Exit mobile version