इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने पदभार ग्रहण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने वरिष्ठ नेताओं के बीच अपना पदभार ग्रहण किया भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री रहे जयपाल सिंह चावड़ा को आईडीएमए अध्यक्ष बनाया गया है पदभार ग्रहण समारोह में बीजेपी ने पूर्व संगठन मंत्री के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई जयपाल सिंह चावड़ा के पदभार ग्रहण में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित मंत्री तुलसी सिलावट उषा ठाकुर और सभी वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे

इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा को नियुक्त किया गया था जयपाल सिंह चावड़ा की घोषणा होने के बाद से शहर में स्थानीय नेताओं को मौका न दिए जाने की बात उठ रही थी और कहा जा रहा था कि बीजेपी में अंदरूनी तौर पर इसका विरोध भी था लेकिन जयपाल सिंह चावड़ा के पदभार ग्रहण समारोह में बीजेपी ने एकजुटता का संदेश दिया पूर्व संगठन मंत्री रहे जयपाल सिंह चावड़ा के पदभार ग्रहण समारोह में बीजेपी के तमाम बड़े नेता सम्मिलित हुए जिनकी उपस्थिति में जयपाल सिंह चावड़ा ने पदभार ग्रहण किया इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी उनके साथ मौजूद रहे मंत्रोच्चार के साथ जयपाल सिंह चावड़ा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आईडीए के माध्यम से शहर की जनता के हित में काम करने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि संगठन मंत्री के बाद उन्होंने अब यह नहीं जिम्मेदारी संभाली है जिसमें सबसे पहले वे आईडीए के पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक कर पुराने कामों को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे

Exit mobile version