छत्रीबाग इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर फिर से दो परिवार आमने-सामने हो गए । इसमें एक पक्ष की दूसरे ने लाठियों से पिटाई कर दी । बाद में मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची । दोनों पक्षों को मेडीकल पर भेजने के बाद पुलिस ने करीब सात लोगों पर केस दर्ज किया है ।
घटना पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के धुनीवाले बाबा मंदिर के पास की है । यह रहने वाले दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ । जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को पहले लाठियों से पीटा । वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी हथियार निकाल लाए । इस दौरान दोनों पक्ष से करीब चार लोग घायल हुए है । दोनों परिवार आमने-सामने रहते हैं । कुछ साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई थी। लड़ाई के दौरान कुछ लोगों ने लट्ठ और पत्थरबाजी का वीडियो बना लिया
